घर खरीदने जा रहे हैं तो दें इन 6 बातों पर ध्यान


ब्रांड डेस्क। इंसान जीवन में कई तरह की सफलताएं हासिल करता है। उनमें से एक सफलता अपना पहला घर खरीदना है। अपना घर खरीदने की खुशी एक बहुत बड़ी खुशी है। इसलिए जब भी आप अपना घर खरीदने के बारे में सोचें नीचे दी गई बातों पर जरूर ध्यान दें। कितना पैसा खर्च कर सकते हैं आप घर खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आपको बजट के बार में निर्णय लेना होगा। आप पूरी पेमेंट देकर घर खरीदना चाहते हैं या फिर ईएमआई के जरिए, इस बात का निर्णय आपको शुरुआत में ही लेना होगा। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान देना होगा कि घर खरीदने के बाद आपके रोजाना के खर्चे बैलेंस में रहें।


बैंक लोन पर दें ध्यान


यदि आप लोन लेकर घर लेना चाहते हैं तो बैंकों द्वारा दिए जाने वाले होम लोन पर ध्यान देना होगा। कई बैंक पहली बार घर लेने वाले लोगों को लो इंटरेस्ट रेट पर लोन देते हैं। आपको इसकी भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा आप होम लोन या घर खरीदने के लिए सरकारी योजनाओं का भी फायदा उठा सकते हैं।


 


अपनी जरूरतों को दें प्राथमिकता


घर खरीदने से पहले आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए और उसकी एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। जैसे आपका बजट कितना है? सिक्योरिटी, सड़क, स्कूल सिस्टम और मनोरंजन के साधन कैसे हैं?


 अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


ये लिस्ट आपको बिना किसी उलझन के घर खरीदते समय बहुत ही मदद करेगी। यदि आप मन मुताबिक लोकेशन पर घर खरीदना चाहते हैं, तो आपको Square Yard की वेबसाइट पर जरूर जाना चाहिए। यह वेबसाइट होम बायर्स को पूरे विस्तार के साथ जानकारी देती है। अगर आप भारत के किसी भी शहर में घर लेना चाहते हैं तो यह वेबसाइट आपको सही लोकेशन बताएगी। साथ ही उस लोकेशन में फ्लैट या घर का दाम क्या चल रहा है यह भी जानकारी देगी।


 


रियल एस्टेट एजेंट से मिलें


घर खरीदने का फैसला एक बहुत ही बड़ा फैसला होता है। इसलिए हर कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। इसके लिए आप रियल एस्टेट एजेंट की सहायता ले सकते हैं, जो भरोसेमंद हो। रियल एस्टेट एजेंट आपको उन सभी सवालों का जवाब देगा, जो घर खरीदने से पहले हर किसी के मन में रहता है। इसके लिए आप फ्रेंड्स या फिर फेमिली मेंबर्स की सहायता ले सकते हैं, जो इस फिल्ड से जुड़े हैं। अगर फिर भी आपको सही एजेंट नहीं मिल रहा है तो आप Square Yard की वेबसाइट की मदद ले सकते है। यहां आप प्रोपर्टी के बारे में डिटेल्स के साथ जानकारी लेने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के लिए भरोसेमंद एजेंट ढूंढ सकते हैं।


 


घर की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करें


घर खरीदने से पहले आपको घर की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। घर किस बिल्डर का है? उस बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? घर में किस तरह का मटेरियल यूज किया गया है? घर आपकी जरूरतों को पूरा कर रहा है या नहीं आदि ये सभी सवाल आपके जेहन में घूमने चाहिए। आप इसके लिए एक जानकार व्यक्ति को अपने साथ ले जाएं जो घर से संबंधित हर तरह की जानकारी रखता हो।


 


घर के सभी कागजातों की अच्छी तरह से जांच कर लें


अगर आप घर खरीदने का मन बना चुके हैं तो घर खरीदने के दौरान जो कागजात आपको मिलेंगे उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। देख लें कि कागजात पूरे हैं कि नहीं। साथ में किसी भी कागजात को साइन करने से पहले उसके टर्म और कंडीशन को अच्छी तरह से पढ़ लें।


अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 


लेखक- शक्ति सिंह


 This is Brand Desk content