सत्‍य, अहिंसा और शान्ति के पुजारी थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी -जिलाध्यक्ष


अम्बेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी जी ने सत्‍य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत में करीब 200 वर्षो से शासन कर रहे ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी दिलायी। अपनी सादगी, सहनशीलता और कर्मठता के बल पर सम्पूर्ण भारतवासियों के मन में बस गए थे। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के कार्यक्रम के दौरान कही।   उन्होंने कहा महात्मा गांधी जी ने भारत ही नहीं अपितु दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से ब्रिटिश साम्राज्य का खात्मा कराया। सत्य, अहिंसा और शान्ति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूरे दुनिया के आदर्श रहें हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि का कार्यक्रम शहीद दिवस के रुप में मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल  और संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद दिजेन्द्र नारायण शुक्ला ने किया।    बैठक के दौरान” रधुपति राघव राजाराम” भजन का गायन किया गया और गोष्ठी का आयोजन किया गया ।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मो. अनीस खान ने कहा महात्मा गांधी जी ने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन सत्‍याग्रह आदि से ब्रिटिश साम्राज्य की चूलों को हिला दिया और 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने 15 अगस्त 1947 को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील सिंह जी और डॉ विजय शंकर तिवारी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मजबूत आत्मबल के परिणाम स्वरूप अंग्रेजो को भारत छोड़ना पड़ा। कार्यक्रम को  पी. सी सी. सदस्य सरिता यादव, जिला पंचायत सदस्य कृष्णावती निषाद, वरिष्ठ नेता आलोक पाठक पूर्व  नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रजापति, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी रमेश त्रिपाठी, रेहान जैदी, सै. ऐतबार हुसैन “अक्कन”, राजपत पटेल, सुखीलाल बर्मा,  रामधारी निषाद, अमित कुमार “संजय”, सोयेब आदि ने सम्बोधित किया।